संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। शराब पीकर गालियां देने से रोकने पर पति ने अपनी पत्नी से मारपीट की। पुलिस ने पत्नी की शिकायत पर उसके पति पर केस दर्ज कर लिया है। ज्योति नगर निवासी सोमवती ने सेक्टर 17 थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह कोठियों में झाडू पोछा लगाने का कार्य कर ती है। उसका पति शराब पीने का आदी है। सोमवार को उसका पति शराब पीकर घर पर आया। आते ही उससे गाली गलौज करने लगा। जब उसने उसे गालियां देने से रोका तो आरोपी ने उससे मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर घर से चला गया। इस शिकायत पर पुलिस ने आरोपी अर्जुन पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।