फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवर-भाभी पर हमले के बाद पति पर भी हमला

Wed, 04 Dec 2013 04:15 PM IST
यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
देवर-भाभी पर कातिलाना हमला करने वालों ने सोमवार देर रात को सीएचसी में उसके पति पर भी कातिलाना हमला करके गंभीर रूप से घायल कर दिया।
विज्ञापन


हमलावर मौके से फरार होने में सफल रहे, जबकि घायल को उपचार के लिए पीजीआई भेजा गया है। परिजनों ने पुलिस कार्रवाई पर रोष प्रकट किया है।

गौरतलब है कि पुरानी रंजिश पर कुछ हमलावरों ने एक दिसबंर को अपने मायके से ससुराल लौट रही नवविवाहिता और उसके देवर पर तेजधार हथियारों से हमला करके दोनों को घायल कर दिया था। नवविवाहिता का आरोप है कि हमलावरों ने उसके जेवर भी छीन लिए थे।

इस हमले में घायल देवर रमेश और भाभी रजनी को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती करवाया गया। जहां इन दोनों की देखरेख रजनी का पति नरेश कर रहा था। सोमवार देर रात को नरेश सीएचसी परिसर बैठा था कि अचानक कार में सवार होकर आए कुछ युवकों ने नरेश पर हमला कर दिया।
विज्ञापन


इससे पहले की नरेश वहां से भाग पाता हमलावरों ने उसे घेर उस पर डंडों और तेजधार हथियारों से वार करके गंभीर रूप से घायल कर दिया था। सीएचसी के चिकित्सक डा.अनुराग ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।

वहीं, घायल को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर यमुनानगर रेफर किया गया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। रजनी के पिता अर्जुन सिंह ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि यह सब पुलिस की मिलीभगत से हुआ है। इसकी शिकायत डीएसपी को की जाएगी।
विज्ञापन


देवर-भाभी पर हमले के आरोप में चार नामजद
एसएचओ अनिल कुमार ने बताया कि रजनी और रमेश पर हुए हमले के मामले में रजनी के बयानों के आधार पर चार लोगों को नामजद किया गया है।

उन्होंने बताया कि रजनी की शिकायत पर महम्मदपुर के मान सिंह, पुत्र दौलत व उसके दो पुत्रों तरुण और राजन के अलावा भतीजे योगेश पुत्र राम सिंह के विरुद्ध मारपीट और जेवर छीनने का मामला दर्ज किया गया है। सोमवार रात को सीएचसी में हुए हमले में घायल हुए नरेश के बयान लेने के बाद इस हमले के लिए जिम्मेवार लोगों के विरुद्ध भी कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें