फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: कार की टक्कर से पति-पत्नी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सरस्वतीनगर। रामखेड़ी गांव के अड्डे के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक पर जा रहे पति-पत्नी को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने उनको अस्पताल में भर्ती कराया। मंधार गांव के 58 वर्षीय हरेश राम ने थाना छप्पर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हो चुका है। वह अपनी पत्नी कृष्णा देवी के साथ बुधवार को बिलासपुर गया था। बाजार से खरीदारी करके वह दोनों बाइक पर घर लौट रहे थे। इस दौरान रामखेड़ी गांव के पास एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। जिससे वह दोनों बाइक समेत सड़क पर गिर गए। इसके बाद आरोपी कार चालक मौका पाकर वहां से फरार हो गया। राहगीरों ने एंबुलेंस को फोन करके बुलाया और उन्हें सिविल अस्पताल जगाधरी पहुंचाया। पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें