फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति ने पत्नी और उसके प्रेमी पर लगाया बेटे का अपहरण करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी व उसके प्रेमी पर बेटे को घर से जबरन उठाकर उसका अपहरण करने का आरोप लगाया है। पति-पत्नी के बीच तलाक को लेकर मामला विचाराधीन है। नौ वर्षीय बच्चे के अपहरण के बाद से पत्नी व उसके प्रेमी दोनों का कहीं कुछ पता नहीं चला। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना बिलासपुर पुलिस को दी शिकायत में एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसकी शादी करीब 22 वर्ष पहले यमुनानगर शहर निवासी महिला से हुई थी। शादी के बाद उनके पास पांच बच्चे भी हैं। कुछ समय से उसकी पत्नी का उत्तर प्रदेश के थाना एवं गांव भागपुर निवासी सुमित के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था।
पत्नी सुमित के साथ ही रहती है। पत्नी उससे तलाक चाहती है इसलिए इसे लेकर मामला कोर्ट में विचाराधीन है। इसलिए पहले ही उसका पत्नी के साथ तलाक व बच्चों के बंटवारे को लेकर राजीनामा हो गया था। यह तय हुआ था कि वह पांच बच्चों में से केवल एक लड़की को अपने पास रखेगी। आरोप है कि मई में पत्नी अपने प्रेमी सुमित के साथ उसके घर पर आई और नौ वर्षीय बेटे को जबरन उठाकर गाड़ी में डालकर ले गई। तब वह घर पर नहीं था। बच्चों की दादी ने ऐसा करते उसे देख लिया। उसके बाद उसने अपने बेटे की हर जगह तलाश की परंतु पत्नी, प्रेमी सुमित व बेटे का कहीं कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें