फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पति पर झूठ बोलकर शादी करने का आरोप

Wed, 19 Jun 2024 05:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। शहर जगाधरी पुलिस ने बिलासपुर निवासी नितिन कुमार, उसकी मां बिमल, जेठ अमित व जेठानी कामनी पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई जगाधरी की एक कॉलोनी निवासी महिला की शिकायत पर की है।
महिला का आरोप है कि उसके पति ने खुद को बड़ी कंपनी में नौकरी करने की बात कहकर शादी की। आरोपी छोटी छोटी बात पर उससे मारपीट करता है। इसके अलावा नशे में धुत होकर उसके साथ गलत ढंग से शारीरिक संबंध भी बनाता है। कुछ दिन पहले विरोध करने पर आरोपी ने उससे मारपीट की और पांच लाख रुपये दहेज में लाने की बात बोलकर घर से निकाल दिया। शहर जगाधरी पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 2016 में बिलासपुर निवासी नितिन कुमार के साथ शादी हुई थी। आरोप है कि शादी से पहले उन्हें बताया गया था कि नितिन बड़ी कंपनी में काम करता है और लाखों में कमाता है। उसी हिसाब से शादी में उसके पिता ने करीब 10 लाख रुपये खर्च कर धूमधाम से शादी की थी। आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद से ही उसे प्रताड़ित किया जाने लगा।
विज्ञापन

नितिन किसी बड़ी कंपनी में नहीं बल्कि मिठाई के डिब्बे बनाने का काम करता है। आए दिन नशे की हालत में घर आता है और उसके साथ गलत ढंग से संबंध बनाता है, विरोध करने पर मारपीट की जाती है। महिला ने बताया कि कई बार ससुराल के अन्य लोगों ने भी मारपीट की। नितिन व सास बिमल सहित अन्यों ने दहेज के नाम पर पांच लाख रुपये की मांग की। मांग पूरी न करने पर मारपीट कर घर से निकाल दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें