फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पति पर अप्राकृतिक संबंध बनाने का आरोप

Fri, 21 Apr 2023 02:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
साढौरा। कस्बे की एक महिला ने पति पर अप्राकृतिक संबंध बनाने व ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में उसके पति समेत चार लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी दिसंबर 2018 में शादी हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग उससे कार की मांग करने लगे। इसको लेकरउसके साथ मारपीट की जाने लगी थी। महिला द्वारा अपनी विधवा मां व अविवाहित भाई द्वारा उनकी मांग को पूरा करने की असमर्थता जताने पर भी आरोपियों को रहम नहीं आया। इस बारे में महिला ने बलदेव नगर पुलिस को शिकायत की तो आरोपियों ने अपनी गलती माफी मांग ली। लेकिन मारपीट का सिलसिला थमा नहीं। यहीं नही उसके पति ने उसके साथ जबरन अप्राकृतिक यौन संबंध बनाए। वहीं ससुर व देवर भी गंदी नजर रखने का आरोप लगाया। पुलिस ने महिला के पति, ससुर, देवर व देवरानी पर केस दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें