फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पति पर चेयरपर्सन पत्नी से मारपीट करने आरोप

Sat, 22 Jun 2024 04:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जठलाना (यमुनानगर)। जगाधरी ब्लाॅक समिति चेयरपर्सन ने जठलाना पुलिस को शिकायत देकर अपने पति पर मारपीट करने व अन्य गंभीर आरोप लगाए है। आरोप यह भी है कि आरोपी पति कुछ अन्य महिलाओं के संपर्क में है। यही उनके बीच झगड़े का कारण बन रहा है। पुलिस ने शिकायत पर पति ओमबीर के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में चरणो देवी ने बताया कि वह जगाधरी ब्लाॅक समिति की चेयरपर्सन है। वह 18 जून की रात करीब साढ़े दस बजे पति ओमबीर के साथ जठलाना में घर पर मौजूद थी। इस दौरान ओमबीर के साथ किसी घरेलू बात को लेकर उनकी बहस हो गई। इस पर ओमबीर ने उसके मुंह पर थप्पड़ मुक्के मारे।
विज्ञापन

जब उसने मदद के लिए शोर मचाया, तो ओमबीर ने अपने हाथ से उसका मुंह बंद कर दिया। उसके मुंह से खून बहने लगा तो डर के मारे ओमबीर ने मुंह से अपना हाथ हटा लिया। जिस पर उसने तुरंत झगड़े की सूचना डायल 112 को दी। जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

तभी उसका ससुर व बेटा भी मौके पर आ गए और एंबुलेंस में इलाज के लिए उसे सीएचसी नाहरपुर ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे यमुनानगर रेफर कर दिया। परिवार के लोग मुझे यमुनानगर के एक निजी अस्पताल में ले गए। चरणो देवी का आरोप है उसका पति अक्सर उसके साथ झगड़ा करता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें