फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: मारपीट से आहत पहलवान ने घर के आंगन लगे पेड़ से फंदा लगा दी जान

Fri, 06 Oct 2023 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। बूड़िया क्षेत्र में मारपीट से आहत अमादलपुर गांव निवासी 34 वर्षीय विक्की पहलवान ने घर के आंगन में लगे पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों का आरोप है कि गांव के ही जग्गा पहलवान ने उससे मारपीट की थी। जिससे आहत होकर उसने फंदा लगाकर जान दी। बूड़िया थाना पुलिस ने आरोपी जग्गा पहलवान पर आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



अमादलपुर गांव निवासी सत्यपाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह चौधरी देवीलाल आयुर्वेदिक काॅलेज में सफाई कर्मी है। उनका सबसे छोटा बेटा विक्की पहलवान था। गांव का ही जगपाल उर्फ जग्गा पहलवान उसके बेटे से रंजिश रखता था। वह कई बार उसके बेटे से झगड़ा कर चुका था। बुधवार की रात लगभग नौ बजे विक्की व गांव के ही बलबीर सिंह के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसी दौरान वहां से गुजर रहे जग्गा पहलवान ने विक्की के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी और उसे जमकर पीटा। उसने बीच बचाव करने का प्रयास किया लेकिन आरोपी जग्गा नहीं माना।
जग्गा पहलवान की मारपीट से उसके बेटे ने बेइज्जती महसूस की। मारपीट के बाद उसका बेटा काफी परेशान था। इसी के चलते घर पर आने के बाद उसके बेटे ने घर के ही आंगन में लगे पेड़ पर फंदा लगाकर जान दे दी। उन्होंने उसे फंदे पर उतारा और अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित किया। आरोप है कि उसके बेटे ने जग्गा पहलवान से तंग आकर आत्महत्या की है।
विज्ञापन





छह माह पहले विक्की के भाई की हुई थी मौत
सत्यपाल ने बताया कि उसके पास तीन बेटे थे। जिसमें से एक बेटे की छह माह पहले मौत हो चुकी थी, जबकि एक बेटे संजीव की शादी हो चुकी है। विक्की अभी अविवाहित था और वह पहलवानी करता था। इस दौरान उसने कई मुकाबले भी जीते थे। आरोप है कि उसे आगे बढ़ता देख जग्गा पहलवान उससे रंजिश रखता था।



वर्जन

अमादलपुर गांव में पहलवान विक्की की आत्महत्या के मामले में उसके पिता की शिकायत पर आरोपी जग्गा पहलवान पर केस दर्ज कर लिया है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

- भूपेंद्र राणा, एसएचओ, थाना बूड़िया थाना प्रभारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें