फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़े भाई की मौत से आहत छोटे भाई ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। सेक्टर 17 निवासी 60 वर्षीय सुशील गोयल का शव उनके घर में ही फंदे से लटका मिला। परिवार ने उसे फंदे पर लटका देख तुरंत फंदे से उतारा और अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। 15 दिन पहले हार्ट अटैक से मृतक सुशील गोयल के बड़े भाई अशोक की मौत हो गई थी। इसी के गम में उसने फंदा लगाकर जान दी। सेक्टर 17 थाना के एडिशनल एसएचओ जसवंत सिंह ने बताया कि मृतक सुशील गोयल के बड़े भाई अशोक की करीब 15 दिन पहले मौत हो गई थी। सुशील इसी बात को लेकर बेहद परेशान था। इसी के चलते उसने यह कदम उठाया। मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। मामले में मृतक सुशील के बेटे शिमांशु के बयान पर 174 की कार्रवाई की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें