फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: भूख हड़ताल को 100 दिन पूरे, अध्यापकों ने की नारेबाजी

Thu, 03 Aug 2023 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के आह्वान पर अनाजमंडी गेट पर चल रही अध्यापकों की भूख हड़ताल को 100 दिन पूरे हो गए हैं। 100 दिन की भूख हड़ताल के बाद भी सरकार ने अध्यापकों की सुध नहीं ली, जिससे उनमें रोष है। इसे लेकर बुधवार को अध्यापकों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
वहीं प्रदेश कमेटी की ओर से आंदोलन तेज करने को लेकर रणनीति बनाई। अध्यापक सरकार की शिक्षा नीतियों के विरोध में 23 अप्रैल से भूख हड़ताल पर हैं। बुधवार को 100वें दिन करनाल के असंध खंड प्रधान किशोर भट्ट ने भूख हड़ताल का नेतृत्व किया, जबकि उनके साथ खंड सचिव कर्मवीर दूहन, पवन मेहला, राजबीर अनशन पर रहे। इस दौरान संघ नेता गोविंद सिंह भाटिया, संदीप पिलानिया, राकेश धनखड़ ने मालाएं पहनाकर अध्यापकों को भूख हड़ताल पर बैठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेताओं ने कहा कि सरकार शिक्षा को लेकर गंभीर नहीं है। सरकार की नीतियां शिक्षा विरोधी और निजी स्कूल प्रबंधकों के हित में हैं। जिसके विरोध में अध्यापक 100 दिन से भूख हड़ताल कर रहे हैं। सरकार ने अभी तक अध्यापकों से बातचीत नहीं की है। जबकि बातचीत के न्योता देकर पीछे हट रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें