फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: छिटपुट बारिश होने से बढ़ी उमस, लोग रहे परेशान

Mon, 11 Aug 2025 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
बारिश के दौरान जिला ​न्यायालय के सामने से गुजरते वाहन। संवाद - फोटो : स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। तीन दिनों से उमस ने लोगों को परेशान कर रखा है। कहीं-कहीं हो रही बारिश लोगों को राहत देने के बजा मुसीबत बढ़ा रही है। रविवार को भी ऐसा ही हुआ। सुबह से ही उमस ने लोगों काे पसीने से तरबतर कर रखा था। सुबह 11 बजे के बाद आधे घंटे के लिए शहरी क्षेत्र में कहीं-कहीं बारिश हुई।
कई बार तो ऐसा हुआ धूप निकलने के दौरान भी आसमान में बारिश की बूंदे गिर रही थी। जैसे ही बारिश बंद हुई उमस पहले से बहुत ज्यादा बढ़ गई। रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 33 डिग्री व न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार सुबह गोविंदपुरी रोड पर छिटपुट बूंदाबांदी हो रही थी।
विज्ञापन

इससे आगे पंचायत भवन के नजदीक थोड़ी ज्यादा बारिश थी। कुछ मीटर आगे चलने पर जिला न्यायालय के सामने तेज बारिश हो रही थी। वहीं जगाधरी में गुलाब नगर से आगे बारिश की एक बूंद तक नहीं गिरी। जहां तेज बारिश हो रही थी वह इधर-उधर बचने का प्रयास करते रहे। जो बाइक सवार यमुनानगर की तरफ से जगाधरी जा रहे थे वह छिटपुट बूंदाबांदी समझ कर तेज गति से जा रहे थे।
विज्ञापन

जैसे ही जिला सचिवालय से आगे पहुंचे तो उन्हें तेज बारिश का सामना करना पड़ा। इसके बाद दोपहर से शाम तक कभी बादल तो कभी धूप निकलती रही। हालांकि बादल छाने के बाद भी लोगों को गर्मी व उमस से राहत नहीं मिली। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार व मंगलवार को बारिश होने की संभावना है। इस पूरे सप्ताह में ही लोगों को कई बार बारिश में भीगने का मौका मिलेगा।

बारिश के दौरान जिला न्यायालय के सामने से गुजरते वाहन। संवाद- फोटो : स्वास्थ्य विभाग

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें