फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग कमेटी से नहीं होगा सिखों का भला : जागीर कौर

Thu, 24 Jul 2014 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश में अलग गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के गठन के विरोध में बुधवार को शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की पूर्व प्रधान बीबी जागीर कौर ने जिले के विभिन्न गुरुद्वारों में सभाएं कीं।
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने जहां प्रदेश के मुख्यमंत्री को कोसा। वहीं अलग कमेटी को असंवैधानिक करार दिया।

बीबी जागीर कौर जगाधरी के हनुमान गेट स्थित गुरुद्वारा दसवीं पातशाही, कपालमोचन के गुरुद्वारा दसवीं पातशाही, साढौरा के बाबा बंदा सिंह बहादुर गुरुद्वारा साहिब और खारवन गुरुद्वारे में पहुंची।

इस दौरान संगत को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश की हुड्डा सरकार ने यह कदम केवल सिखों को बहकाने के लिए उठाया है। इससे सिख कौम का कोई भला होता नही दिख रहा है।
विज्ञापन


यह अलग कमेटी का बिल केवल मनी बिल है। जो कांग्रेस सरकार के द्वारा अपने निजी लाभ के लिए बनाया गया है। इसे पूरे विश्व की सिख कौम कभी बर्दाश्त नहीं करेंगी।

जागीर कौर ने अलग गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को असंवैधानिक बताते हुए कहा कि एसजीपीसी कोई राजनैतिक पार्टी नहीं है, जिसमें कोई भी दखल अंदाजी कर सके।

एसजीपीसी के लिए सिखों ने अनेक कुर्बानियां दी हैं। कांग्रेस सरकार ने चुनावी लाभ लेने के लिए प्रदेश के सिखों को बांटने की कोशिश की है।

हरियाणा में आने वाले चुनाव में हुड्डा को इसका खामियाजा भुगतना पडे़गा। उन्होंने कहा कि चट्ठा कमेटी ने 2007 में अलग कमेटी बनाने की मांग प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से की थी।

तब प्रधानमंत्री ने साफ कह दिया था की यह गैर कानूनी है। अलग कमेटी किसी भी हाल में नही बन सकती। उन्होंने कहा कि कुछ लोग जो अपने को सिख कहते है वे कांग्रेस के एजेंट हैं।

वे पैसे लेकर प्रदेश के सिखों को गुमराह करने का काम कर रहे हैं। सभी जगहों पर बीबी जागीर कौर को सिरोपा भेंटकर सम्मानित किया गया।

इस मौके पर कृपाल सिंह पूर्व इंचार्ज सिख मिशन हरियाणा, एसजीपीसी सदस्य बलदेव सिंह कायमपुर, हनुमान गेट गुरुद्वारे के प्रधान करतार सिंह, बीबी मंजीत कौर गधौला, रणजीत सिंह सदस्य एसजीपीसी, जसवंत सिंह मंधार, उत्तम  सिंह, शेर सिंह,सर्वजीत सिंह,अवतार सिंह, नरेंद्र सिंह, कृपाल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें