फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: शिक्षकों बिना कैसे सुधरे विद्यार्थियों का प्रदर्शन

Mon, 02 Sep 2024 03:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। शिक्षा विभाग की ओर से जिले के सरकारी स्कूलों में इस महीने परीक्षा करवाने जा रहा है और जिले के 35 स्कूलों में एक भी शिक्षक नहीं है। इसके अलावा करीब तीन दर्जन स्कूल ऐसे हैं, जहां एक ही शिक्षक है। बिना शिक्षक पढ़ाई विद्यार्थियों की पढ़ाई नहीं हो पा रही है। वहीं, बिना पढ़े विद्यार्थी परीक्षा में प्रदर्शन किस तरह कर पाएंगे। ऐसे में विद्यार्थियों का प्रदर्शन कैसे सुधरेगा। वहीं मुख्यालय की ओर से विद्यार्थियों का परीक्षा में प्रदर्शन सुधारने के निर्देश दिए गए हैं।
हालांकि पंचकूला में सरप्लस जेबीटी शिक्षकों को जिले में भेजा गया था। इस दौरान जिले को 83 जेबीटी शिक्षक मिले थे। यह 83 जेबीटी मिलने के बाद भी सभी स्कूलों को शिक्षक नहीं मिल पाए हैं। यही नहीं शिक्षकों के न होने पर कई गांवों के स्कूलों पर ग्रामीण ताला लगाकर प्रदर्शन भी कर चुके हैं। प्रदर्शन के बाद स्कूल में एक-दो दिन के लिए शिक्षक का प्रबंध कर दिया जाता है।
विज्ञापन

इसके बाद शिक्षक अपने स्टेशन पर वापस चले जाते हैं। वहीं, दूसरी तरफ पंचकूला से आए 83 शिक्षकों को उन स्कूलों में लगाया जाना था, जहां एक भी शिक्षक नहीं था। परंतु विभाग ने इन शिक्षकों को शहर क्षेत्र में शिक्षक लगा दिए गए। जिसके चलते 35 स्कूल अभी भी ऐसे हैं, जिनमें एक भी शिक्षक नहीं है। जिले के इन 35 स्कूलों में करीब 1200 विद्यार्थी हैं। ऐसे में अभिभावक बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित हैं।
इन स्कूलों में एक भी शिक्षक नहीं
जीपीएस नगली 32, जीपीएस नगला, जीपीएस सबीलपुर, जीपीएस मोहली डोरी, जीपीएस शहजादवाला, जीपीएस तिम्हो, जीपीएस बलाचौर, जीपीएस रामपुर गेंढ़ा, जीपीएस भट्टूवाला, जीपीएस उत्तमवाला, जीपीएस फकीर माजरा, जीपीएस शेरगढ़, जीपीएस बहादुरपुर, जीपीएस मारवा कलां, जीपीएस साबुद्दीनपुरा, जीपीएस ताहरपुरा कलां, जीपीएस जमुनावाला, जीपीएस कोटला, जीपीएस टोडरपुर, जीपीएस जयपुर, जीपीएस राजपुर, जीपीएस मेघुवाला, जीपीएस हैदरपुर, जीपीएस जोगीवाड़ा, जीपीएस छोटे रामपुर, जीपीएस लोहरीवाला, जीपीएस कन्यावाला, जीपीएस मच्छरौली, जीपीएस डोरपुर, जीपीएस कक्रोली, जीपीएस नवाशेर, जीपीएस सतारी, जीपीएस सीपियावाला, जीपीएस भूड़कलां, जीपीएस भंगेड़ी शामिल हैं।

स्कूल में नहीं लग रही बच्चों की हाजिरी

स्कूलों में शिक्षकों की कमी के चलते बच्चों की हाजिरी भी नहीं दर्ज हो रही है। इन स्कूलों में मिड-डे मील नहीं पक रहा है। राशन की देखभाल करने वाला कोई नहीं है। इनमें कुक तो हैं, लेकिन शिक्षकों की कमी से व्यवस्था नहीं बन पा रही है। हरियाणा राजकीय अध्यापक संघ जिला प्रधान महेंद्र सिंह कलेर ने विभाग से मांग की है कि स्कूलों में दूसरे जिले से शिक्षक प्रतिनियुक्ति पर भेजे जाएं,जिससे इन स्कूलों के करीब 1200 विद्यार्थियों का भविष्य अंधकार में न जाए। अधिकारियों के पास प्रतिनियुक्ति पर शिक्षक भेजने की शक्तियां हैं।
विज्ञापन


जिले में शिक्षकों की कमी है। जिन स्कूलों में शिक्षक नहीं है वहां पर क्लस्टर स्तर पर शिक्षकों की व्यवस्था की जा रही है। जहां दो या तीन शिक्षक हैं, उन्हें खाली स्कूलों में भेजा रहा है। परीक्षा बिल्कुल सामान्य रूप से करवाई जाएगी। स्कूलों में इसकी व्यवस्था की जा रही है। -धर्मेंद्र कुमार, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें