फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल बनने से करीब 300 गांवों को मिलेगी आधुनिक सुविधाएं : कंवरपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। लाल बहादुर शास्त्री महिला आयुर्वेदिक कॉलेज के कैंपस में 40 बिस्तरीय मल्टीस्पेशल्टी सिल्वर क्रेस्ट अस्पताल का शुभारंभ शिक्षामंत्री कंवरपाल गुर्जर ने किया। इस दौरान उनके साथ कल्याण समिति के संस्थापक महेंद्र कुमार, अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विजय कुमार दहिया, डॉ. सौरभ अग्रवाल, डॉ. शरद अग्रवाल साथ रहे। शिक्षामंत्री ने कहा कि यह अस्पताल बनने से आस पास के लगभग 300 गांवों को काफी आधुनिक सेवाएं उपलब्ध होंगी तथा कुछ सेवाएं ऐसी होंगी जिससे की आंखों की सर्जरी निशुल्क उपलब्ध होगी। इससे मरीजों को काफी लाभ होगा। इसके अलावा अस्पताल में आने वाले हर मरीज की अच्छी तरह से जांच करने के बाद ही घर भेजा जाएगा। महेंद्र कुमार ने बताया कि अस्पताल में सभी आधुनिक सुविधाएं न्यूनतम मूल्यों पर दी जाएंगी। अस्पताल का मुख्य उद्देश्य बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है। डॉ. विजय दहिया ने बताया कि अस्पताल में दवाई, बालरोग, स्त्रीरोग व जनरल सर्जन की सेवाएं भी शुरू कर दी गई हैं। इसके अलावा अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की सुविधा भी शुरू हो जाएगी। इस मौके पर कल्याण समिति के मेंबर डॉ. सौरभ अग्रवाल, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. दिव्या, दवाई विभाग से डॉ. निखिल पाठक, सर्जरी विभाग से डॉ. संजीव छाबड़ा, डॉ. वरुण न्यूरोसर्जन, डॉ. मग्गो बालरोग विशेषज्ञ, डॉ. प्रदीप चोपड़ा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें