फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: खानूवाला में बाढ़ से राहत की जगी उम्मीद

Fri, 22 May 2026 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
सोम नदी का तटबंध मजबूत करने के लिए आया पत्थर। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

छछरौली। पिछले तीन वर्षों से बाढ़ की मार झेल रहे छछरौली क्षेत्र के खानूवाला गांव के लोगों में इस बार राहत और उम्मीद की नई किरण जगी है। इस बार मानसून से पहले प्रशासन और सिंचाई विभाग की ओर से सोम नदी पर समय रहते शुरू किए गए बाढ़ राहत कार्यों से ग्रामीणों को सुरक्षा की उम्मीद बंधी है।
गांव के साथ बहने वाली सोम नदी की पटरी टूटने के कारण हर वर्ष बरसात में पानी गांव में घुस जाता था, जिससे लोगों को भारी नुकसान उठाना पड़ता था। ग्रामीण गगनदीप सिंह और अमराव सिंह ने बताया कि वर्ष 2024 की बाढ़ के दौरान कई घरों में पांच से छह फीट तक पानी भर गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालात इतने खराब हो गए थे कि लोगों को अपने बच्चों, जरूरी सामान और मवेशियों के साथ गांव छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जाना पड़ा था। उनका कहना है कि सोम नदी की पटरी हर साल टूट जाती थी, क्योंकि इसे केवल कच्ची मिट्टी से बांधा गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें