फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: आशाओं ने रोष जताकर फूंका पुतला

Sun, 27 Aug 2023 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मांगों के समर्थन में आशा कर्मचारी पूरी तरह से अड़ गई हैं। जिले भर की आशाएं रविवार को जिला नागरिक अस्पताल में इक्ट्ठी हुई। यहां उन्हाेंने करीब दो घंटे रोष प्रकट कर नारेबाजी की। इसके बाद जुलूस की शक्ल में भगत सिंह चौक की तरफ रवाना हुई और पुतले को आग के हवाले किया। अब सोमवार को आशाएं विधानसभा का घेराव के लिए कूच करेंगी।
विज्ञापन

प्रदर्शन की अगुवाई जिला प्रधान नीरूबाला ने की। सीटू के नेता विनोद कुमार त्यागी, रिटायर्ड कर्मचारी संघ के ब्लॉक प्रधान राजवीर, जिला प्रधान रामकुमार कांबोज आंगनबाड़ी कोषाध्यक्ष रोशन लाल, आंगनबाड़ी से मीनाक्षी शर्मा, गंगानगर से एएनएम रिंकी, आंगनबाड़ी की जिला प्रधान सुनीता सुघ, ब्लॉक मुस्तफाबाद से दयावती, ब्लॉक साढोरा की प्रधान बलजिंद्र कौर ने आशाओं की मांगों को अपना समर्थन दिया।
जिला प्रधान नीरू बाला ने कहा कि मांगों से सरकार को कई बार लिखित तौर पर अवगत करा दिया गया लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इस पर आशाओं को हड़ताल करनी पड़ी। उन्होंने कहा कि आशाएं अपना हक लेकर रहेंगी फिर चाहे लंबा संघर्ष क्यों न करना पड़े। हड़ताल से स्वास्थ्य विभाग का कार्य काफी प्रभावित हो रहा है इसके बाद भी सरकार टस से मस नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें