फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: 100 वर्ष की उम्र होने पर किया सम्मानित

Sun, 12 Jul 2026 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
रादौर में सोमनाथ शर्मा को सम्मानित करते स्थानीय लोग। आयोजक
विज्ञापन
रादौर। प्राचीन देवी मंदिर में शनिवार को शहर के वरिष्ठ नागरिक सोमनाथ शर्मा के सौ वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह करवाया गया। स्थानीय लोगों ने उन्हें धोती, कुर्ता और पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। मंदिर के पुजारी सुरेश शुक्ला ने उन्हें माता रानी का स्वरूप भेंट किया। राजीव अग्रवाल व मनोज सिंगला ने बताया कि सोमनाथ शर्मा आज भी पूरी तरह स्वस्थ हैं। उन्होंने अपने स्वस्थ जीवन का श्रेय नियमित पैदल चलने और सादा, संयमित भोजन को दिया। उनकी लंबी आयु, स्वास्थ्य की कामना को लेकर सत्संग कराया गया। समारोह में अनिल कुमार, सुशील कुमार सिंगला, मनमोहन गुप्ता सहित अन्य उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें