कर्मचारियों को सम्मानित करते एसोसिएशन सदस्य।
- फोटो : AMAR UJALA
यमुुनानगर
विष्णु गार्डन वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान प्रदुमन सिंह लाडी ने विष्णु गार्डन सोसायटी में सैनिटाइजेशन का कार्य कर रहे कर्मचारियों को फूल माला पहनाकर सम्मानित किया व उनका हौंसला बढ़ाया। उन्होंने बताया कि इस प्रकार के कार्यों से दूसरों को भी अच्छे कार्य करने की प्रेरणा मिलती है। इस संकट के समय में कर्मचारियों द्वारा किए गए कार्य का सम्मान करेंगे, तो कर्मचारियों को भी अच्छा लगेगा। प्रदुमन सिंह लाडी ने कहा कि सभी देशवासी कोरोना वायरस की चपेट में आने से बच रहे हैं, सबने अपने आपको घरों में कैद कर लिया है।