फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बलिदानी पुलिसकर्मी के परिवार को किया सम्मानित

Fri, 23 Oct 2026 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
बलिदानी के परिजनों को सम्मनित करते एसपी। संवाद
विज्ञापन
यमुनानगर। जिला पुलिस की ओर से बलिदानी पुलिसकर्मियों के परिवारों के सम्मान में पहल की गई है। पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल ने बलिदानी निरीक्षक बलजीत सिंह के निवास पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके परिवार को सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि 31 मई 1992 को निरीक्षक बलजीत सिंह पुलिस टीम के साथ आतंकवादी गतिविधियों में संलिप्त उद्घोषित अपराधी पाला राम की तलाश में गए थे। इस दौरान अपराधी जरनैल सिंह उर्फ जस्सा ने पुलिस टीम पर गोलीबारी कर दी। मुठभेड़ में निरीक्षक बलजीत सिंह सहित चार पुलिसकर्मी वीरगति को प्राप्त हुए थे। बलजीत सिंह के पुत्र सुरेंद्र पाल सिंह भी अपने पिता के पदचिह्नों पर चलते हुए पुलिस सेवा में आए। वह वर्तमान में उप महानिरीक्षक के पद पर एसटीएफ पंचकूला में तैनात हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें