फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: समाजसेवा में योगदान पर किया सम्मान

Tue, 07 Jul 2026 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
अति​थियों का स्वागत करते कमेटी के पदा​धिकारी। संस्था
विज्ञापन
यमुनानगर। श्री गुरु रविदास आश्रम कालपी में आयोजित मासिक सत्संग में समाजसेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए नायब सिंह बड़ोग और ब्लॉक समिति सदस्य गुरप्रीत कौर को सम्मानित किया गया। आश्रम के गद्दीनशीन गुरु श्यामलाल तथा कमेटी के प्रधान मास्टर कुलवंत सिंह ने पदाधिकारियों के साथ उन्हें पटका पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में गुरु रविदास के बताए मार्ग पर चलने, सामाजिक समरसता और मानव सेवा का संदेश दिया गया। श्रद्धालुओं ने सत्संग में भाग लेकर गुरु वाणी का श्रवण किया। इस अवसर पर चेयरमैन शेर सिंह, उपप्रधान डॉ. काला राम, कैशियर राजिंद्र सिंह, सचिव डॉ. नरेश आलहपुर, सचिव हंसराज, उपसचिव संदीप बड़ोग, फकीर, रामस्वरूप यमुनानगर सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें