फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: ग्रामीण क्षेत्र में सिलिंडर की होम डिलीवरी ठप

Sun, 26 Apr 2026 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
यमुनानगर में एजेंसी से गैस सिलिंडर लेकर जाते लोग। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिले में रसोई गैस की होम डिलीवरी में गैस एजेंसियों की मनमानी सामने आ रही है। नियमों के अनुसार उपभोक्ताओं के घर तक सिलिंडर पहुंचाना अनिवार्य है। इसके बावजूद कई एजेंसियां डिलीवरी देने से बच रही हैं। हालात यह हैं कि ग्रामीण क्षेत्रों में उपभोक्ताओं को एजेंसी जाकर सिलिंडर लेना पड़ रहा है।
उपभोक्ताओं का आरोप है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चल रहे ईरान-अमेरिका तनाव का बहाना बनाकर एजेंसियां इस स्थिति का फायदा उठा रही हैं। डिलीवरी बंद कर एजेंसियां ट्रांसपोर्ट का खर्च बचा रही हैं जबकि इसका सीधा असर आम उपभोक्ताओं पर पड़ रहा है। मजबूरी में लोग अपना काम धंधा छोड़ कर सुबह होते ही सिलिंडर लेकर एजेंसी की तरफ रवाना हो जाते हैं।
विज्ञापन

खाद्य आपूर्ति विभाग के मुताबिक जिले में कुल 3,89,404 गैस उपभोक्ता हैं। इनमें 3,87,682 घरेलू और 1,722 कमर्शियल उपभोक्ता शामिल हैं। जिले में 32 गैस एजेंसियां संचालित हो रही हैं, जिन पर इन उपभोक्ताओं को नियमित सेवा देने की जिम्मेदारी है। इसके बावजूद ग्रामीण क्षेत्रों में स्थिति सबसे ज्यादा खराब है। गांवों में घर पर सिलिंडर नहीं पहुंच रहे हैं।
वहीं शहरों में होम डिलीवरी जारी है, लेकिन इसके पीछे भी कारण कार्रवाई का डर बताया जा रहा है। शहर में डिलीवरी नहीं होने पर लोग सीधे अधिकारियों के पास शिकायत करते हैं। ग्रामीण क्षेत्र में ऐसा नहीं है। सिलिंडर बुक कराने के बाद कई-कई दिन तक लोगों को इंतजार करना पड़ रहा है। ऐसे में वह अतिरिक्त समय और खर्च लगाकर खुद एजेंसी तक जाने को मजबूर हो रहे हैं।
बुकिंग के 10 दिन बाद भी घर नहीं पहुंचा सिलिंडर
उपभोक्ता मुकेश कुमार और ससौली निवासी राम तीर्थ ने बताया कि उन्होंने गैस सिलिंडर बुक कराया था। 10 दिन बीतने के बाद भी घर पर डिलीवरी नहीं की गई। मजबूरी में उन्हें खुद एजेंसी पर जाकर सिलिंडर लेना पड़ा। उनका कहना है कि बार-बार शिकायत के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही, जिससे आम उपभोक्ताओं को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

गत दिनों सिलिंडर की होम डिलीवरी कुछ समय के लिए बंद की थी। अब सब सामान्य है। यदि एजेंसियां अब होम डिलीवरी नहीं कर रही हैं तो यह गलत है। इसके बारे में पता करके होम डिलीवरी शुरू करवाई जाएगी। - नितिश सिंगल, डीएफएससी, यमुनानगर।

यमुनानगर में एजेंसी से गैस सिलिंडर लेकर जाते लोग। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें