संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। प्रदेश में पड़ रही कड़ाके की ठंड और शीतलहर के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए शिक्षा विभाग ने विद्यार्थियों के हित में बड़ा फैसला लिया है। विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार राज्य के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों में 1 जनवरी 2026 से 15 जनवरी 2026 तक सर्दी की छुट्टियां घोषित की गई हैं। यह आदेश प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्तर के सभी विद्यालयों पर समान रूप से लागू होगा। फिलहाल 16 जनवरी 2026 से स्कूलों को पुनः नियमित रूप से संचालित करने के निर्देश जारी किए गए हैं।