फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सरस्वती विद्या मंदिर में खुलेगी हॉकी और शूटिंग की नर्सरी

Fri, 14 Jun 2024 05:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जगाधरी। हॉकी और शूटिंग में अपना भविष्य तलाश रहे खिलाड़ियों के लिए अच्छी खबर है। ऐसे खिलाड़ियों को अब दूर नहीं जाना नहीं पड़ेगा और शहर में ही बेहतरीन एवं मुफ्त खेल प्रशिक्षण मिलेगा। चूंकि अब सरस्वती विद्या मंदिर में लड़कों के लिए हॉकी और लड़कियों के लिए शूटिंग की खेल नर्सरी खुलने जा रही है। जिसमें विद्यार्थियों को इन खेलों का मुफ्त प्रशिक्षण दिया जाएगा। वहीं, समय-समय पर होने वाली खेल स्पर्धाओं के लिए तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन

स्कूल में खेल नर्सरी खुलने से प्रबंधन सहित खिलाड़ियों में उत्साह है। इससे खिलाड़ियों को बेहतरीन सुविधा मिलेगी और विश्वस्तरीय खिलाड़ी तैयार हो सकेंगे। नई खेल नर्सरियां खुलने से खिलाड़ियों को खेलों में और बेहतर अवसर प्राप्त होंगे। वहीं, चयनित विद्यार्थियों को सरकार की ओर से छात्रवृत्ति भी प्रदान की जाएगी। जो खिलाड़ी व विद्यार्थी के लिए सुनहरा अवसर है, जो खेलकूद में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं।
विद्यालय प्रधानाचार्य सुमित जिंदल ने कहा कि सरकार ने विद्यालय में खेल के लिए अच्छी सुविधाओं को देखते हुए यह फैसला लिया है। उन्होंने बताया कि विद्यालय के हॉकी कोच राजेंद्र व शूटिंग कोच प्रदीप सिंह खिलाड़ियों को मुफ्त प्रशिक्षण देंगे। यह नर्सरी इस क्षेत्र की प्रतिभाओं को उबारने में महत्वपूर्ण योगदान प्रदान करेंगी। उन्होंने कहा कि सरस्वती शिक्षण संस्थान खेलकूद की गतिविधियों में हमेशा अग्रणी रहा है। स्कूल के खिलाड़ी राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा कई बार मनवा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें