फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: भाजपा नेताओं के विरोध में लगाए होर्डिंग

Sun, 23 Jul 2023 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। क्षत्रिय एकता महासभा के आह्वान पर शनिवार को राजपूत समाज की बैठक गायत्री शक्ति पीठ सरोजनी कॉलोनी-फेज टू में हुई। इसमें राजपूत समाज पर करवाए गए लाठीचार्ज की क्षत्रिय एकता महासभा ने कड़ी भर्त्सना की। समाज के नेताओं ने कहा कि राजपूत समाज ही नहीं देश का हर सभ्य नागरिक और समाज मिलकर हर स्तर पर लड़ाई लड़ेंगे। वहीं समाज के लोगों ने भाजपा नेताओं का विरोध करने का भी निर्णय लिया। इसे लेकर लोगों ने गांव नागल, कनालसी, कलावड़, नाचरौन समेत अन्य गांवों में होर्डिंग भी लगा दिए।
राजपूत समाज से मास्टर जंगशेर सिंह, नरेंद्र सिंह, महिपाल सिंह, सुंदर राणा, शीशपाल, राजेंद्र चौहान, राजकुमार, संजय कुमार, योगेंद्र चौहान, मणिकांत चौहान ने कहा कि इस राजनीतिक कुचेष्टा और कुकृत्य को सामाजिक अपराध कहा जा सकता हैं। राजपूत समाज पर लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले छोड़े गए। इसका नुकसान आने वाले चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को चुकाना पड़ेगा। उन्होेंने कहा कि आगामी चुनाव में भाजपा का समाज के हर घर, गांव, तहसील, ब्लॉक, ज़िले स्तर पर विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी संबंध में राजपूत समाज द्वारा 25 जुलाई को अनाज मंडी जगाधरी में एक विरोध प्रदर्शन रखा गया है, जिसमें समाज के सभी लोगों से बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की गई है। राजपूत समाज ने सरकार से शिक्षा मंत्री कंवरपाल व विधायक लीलाराम गुर्जर को तुरंत उनके पद से बर्खास्त करने की अपील की। मौके पर संजीव चौहान, नीरज चौहान, रवि करण सिंह, सुभाष सिंह राणा, मुकेश राणा, राजपाल सिंह, रजनीश कुमार, अशोक राणा, बिल्ला राणा, तेजपाल राणा, जोगिंदर राणा, मनोज राणा, सुरेश राणा, इंद्रपाल राणा, संजीव राणा, धर्मेंद्र राणा, जितेंद्र राणा, कुलदीप सिंह, सोनू राणा व राजेश राणा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें