फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बिना शपथ पत्र लिए नहीं बना सकेंगे होर्डिंग, फ्लेक्स

Fri, 20 Nov 2026 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
प्रिंटिंग प्रेस संचालकों के साथ बैठक करते नगर निगम आयुक्त। प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। अब कोई भी प्रिंटिंग प्रेस संचालक प्रचार सामग्री तैयार करने से पहले उसे बनवाने वाले व्यक्ति या संस्था से शपथ पत्र लिए बिना होर्डिंग, फ्लेक्स या बैनर नहीं बना सकेगा। शपथ पत्र में संबंधित व्यक्ति या संस्था को यह लिखकर देना होगा कि नगर निगम के विज्ञापन संबंधी नियमों का पालन किया जाएगा।
नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद ने वीरवार को शहर के प्रिंटिंग प्रेस संचालकों की बैठक लेकर स्पष्ट किया कि हरियाणा नगर निगम विज्ञापन उप-नियम 2022 और संशोधित उप-नियम 2025 के तहत ही शहर में प्रचार सामग्री लगाई जा सकेगी।
विज्ञापन

सार्वजनिक स्थानों पर बिना अनुमति होर्डिंग, फ्लेक्स, बैनर और पोस्टर लगाने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।आयुक्त ने बैठक में प्रिंटिंग प्रेस संचालकों को एक और महत्वपूर्ण निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक फ्लेक्स, पोस्टर और बैनर के निचले हिस्से में संबंधित प्रिंटिंग प्रेस का नाम अनिवार्य रूप से अंकित किया जाए।
इससे यह पता लगाना आसान होगा कि संबंधित प्रचार सामग्री किस प्रिंटिंग प्रेस में तैयार की गई है। नियमों का उल्लंघन होने पर भी संबंधित संचालक की पहचान की जा सकेगी।
उन्होंने कहा कि सभी प्रिंटिंग प्रेस संचालक नगर निगम के नियमों का पालन सुनिश्चित करें। प्रचार सामग्री तैयार करने से पहले शपथ पत्र लेना और उस पर प्रेस का नाम अंकित करना अनिवार्य होगा। उन्होंने कहा कि शहर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाने के लिए सभी को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। सभी को इसके लिए आगे आना चाहिए। बैठक में सहायक अभियंता राजेश शर्मा, कनिष्ठ अभियंता विवेक त्यागी, नीरज गुप्ता सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

बिना अनुमति लग जाते हैं बैनर और पोस्टर
शहर में विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक आयोजनों के प्रचार के लिए बड़ी संख्या में फ्लेक्स, बैनर और पोस्टर लगाए जाते हैं। कई बार आयोजकों की ओर से इन्हें बिना अनुमति सार्वजनिक स्थानों, सड़कों के किनारे और अन्य स्थानों पर लगा दिया जाता है। इससे शहर की सुंदरता प्रभावित होती है। वहीं, कई जगह ये प्रचार सामग्री यातायात में बाधा बनने का कारण बनती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें