फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सबसे ज्यादा पदक जीतकर हिसार ओवरऑल विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
चतुर्थ हरियाणा विद्युत उत्पादन निगम खेल कूद प्रतियोगिता का समापन समारोह हो गया। प्रतियोगिता दीनबंधु छोटू राम थर्मल पावर प्रोजेक्ट प्लांट में करवाई गई। सबसे अधिक पदक जीतकर हिसार खेलकूद प्रतियोगिता का ओवरऑल विजेता बना।
विज्ञापन

मुख्यातिथि हरियाणा पावर जनरेशन के प्रबंधक निदेशक मोहम्मद शाइन ने समापन समारोह में विजेताओं को सम्मानित किया। मुख्यातिथि ने कहा कि खेल हमारे जीवन में अहम स्थान रखते हैं। व्यक्ति के मानसिक, शारीरिक व सामाजिक विकास के लिए खेल का बहुत महत्व है। उन्होंने थर्मल प्लांट में बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन किया।
इस दौरान स्वामी विवेकानंद इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुतियों से भारतीय संस्कृति, कला, परंपराओं व विभिन्नता में एकता का उदाहरण प्रस्तुत किया। सामूहिक व एकल प्रस्तुतियों से विद्यार्थियों ने सभी का मनमोह लिया। प्रदेशस्तरीय प्रतियोगिता में पानीपत, हिसार, यमुनानगर, पंचकूला पावर प्लांट्स के 350 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

इस दौरान क्रिकेट, फुटबॉल, वालीबॉल, कबड्डी, लॉन टेनिस, बैडमिंटन, शतरंज, रस्साकसी, दौड़, हॉकी, टेबल टेनिस, कैरमबोर्ड इत्यादि प्रतियोगिताएं करवाई गई। हिसार के खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में सबसे ज्यादा पदक जीतें। वहीं सबसे ज्यादा स्वर्ण जीतने के साथ हिसार प्रतियोगिता का ओवरऑल विजेता घोषित किया गया।
मुख्यातिथि ने विजेताओं को ट्रॉफी, पदक व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान वित्त निदेशक अमित गुप्ता, तकनीकी निदेशक आरके वर्मा, पानीपत थर्मल के चीफ इंजीनियर एमके अग्रवाल, मुख्य अभियंता अमित उप्पल, राजीव गुप्ता, नरेश कांबोज, पीएन त्रिपाठी, एमके सिंह, पीके निगम, राम कुमार, अमित भल्ला, रोहिताश बंसल, सुरेंद्र मित्तल, अजय अंबर, विजेंद्र, आरए खान, विकास बंसल, दिवाकर शर्मा, मंजू बाला, खुशबू, हरप्रिया, धर्मवीर राठौर, जसबीर सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें