महाराजा अग्रसेन सीसे स्कूल में उपस्थित शिक्षक। प्रवक्ता
रादौर। महाराजा अग्रसेन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, गुमथला राव में सोमवार को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के तत्वावधान में एक दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यशाला का मुख्य विषय वेल्यूज एजुकेशन रहा। कार्यशाला में विषय विशेषज्ञ के रूप में दिवेश सैनी, सुमित कुमार ने शिरकत की। वक्ताओं ने शिक्षा में नैतिक मूल्यों के समावेश, छात्रों के चरित्र निर्माण, सकारात्मक सोच के विकास व विद्यार्थियों को जिम्मेदार नागरिक बनाने के व्यावहारिक तरीकों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने विभिन्न गतिविधियों और उदाहरणों के माध्यम से मूल्य शिक्षा को कक्षा शिक्षण में प्रभावी ढंग से लागू करने के गुर भी बताए। संवाद