एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने 17 ग्राम हेरोइन के साथ युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया है।
एसपी मोहित हांडा ने बताया कि एंटी नारकोटिक सेल लगातार तस्करों को पकड़ रही है। इसके अलावा लोगों को जागरूक करने का काम भी कर रही है। सेल की टीम ने 17 ग्राम हेरोइन के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। बरामद हेरोइन की कीमत एक लाख बताई जा रही है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। सेल के इंचार्ज प्रमोद वालिया ने बताया कि उनकी टीम को गुप्त सूचना मिली कि एक युवक आजाद नगर गली नंबर आठ में नशा बेचने का काम कर रहा है। सूचना के आधार पर उप निरीक्षक सतनाम सिंह, सतीश, सोमनाथ, रणबीर, एएनसी आजाद नगर चौकी इंचार्ज राम कुमार, मुनीश की टीम ने मौके पर जाकर वहां घूम रहे युवक को गिरफ्तार किया।
इस मौके पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट जनस्वास्थ्य विभाग के उपमंडल अधिकारी रवि नायक को बुलाया गया। उसके सामने पकड़े गए युवक की तलाशी ली तो उसके पास से 17 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पूछताछ में जिसकी पहचान आजाद नगर निवासी अर्शदीप उर्फ गोलू के तौर पर हुई। प्रमोद वालिया ने बताया कि पकड़ी गई हेरोइन की कीमत करीब एक लाख है। आरोपी के खिलाफ पहले भी नशा तस्करी के 10 मामले दर्ज है और वह चार महीने पहले ही जेल से बाहर आया था। फिर से उसने एरिया में नशा बेचने काम शुरू कर दिया। आरोपी खुद भी नशे का आदी है।