फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: हाथियों के झुंड ने फसलों, पेड़ों को पहुंचाया नुकसान

Mon, 07 Jul 2025 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

प्रतापनगर। कलेसर जंगल से निकल कर हाथियों के झुंड ने गांव अराइयांवाला के खेतों में जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान हाथियों ने गन्ने की फसल व पेड़ों को नुकसान पहुंचाया है। पीड़ित किसानों ने सरकार से मुआवजा दिए जाने की मांग की है।
हालांकि जंगल में हाथियों के लिए खाने व स्वच्छ जल की सुविधा है, लेकिन जब गर्मी बढ़ जाती है तो इसका असर वन्य जीवों पर भी पड़ने लगता है। ऐसे में वे जंगल से निकल कर आबादी की तरफ रुख करने लगते हैं। शनिवार रात कुछ ऐसा ही हुआ, हाथियओँ का एक झुंड आबादी की तरफ आ गया और खेतों में घुसकर उत्पात किया।
विज्ञापन

हाथियों के झुंड ने लगभग दो एकड़ में खड़ी गन्ने की फसल और सैकड़ों पेड़ों को निशाना बनाया है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन्य प्राणी विभाग कलेसर को दी।
सूचना मिलते ही वन्य प्राणी विभाग कलेसर ब्लॉक इंचार्ज सुमित कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और नुकसान का जायजा लिया। ग्रामीणों ने बताया कि इससे पहले भी कई बार जंगली जानवर साथ लगते खेतों में फसल बर्बाद कर चुके हैं।
विज्ञापन

वन्य प्राणी रक्षक ब्लॉक इंचार्ज सुमित ने ग्रामीणों को रात के समय एहतियात बरतने, जैसे की रात के समय आग जलाना, पटाखे बजाना, लाइट का प्रबंध करना, शोर मचाना आदि करने की सलाह दी है। इससे जंगली हाथी खेतों की तरफ रुख नहीं करेंगे और डर कर जंगल की तरफ चले जाएंगे। उधर, ग्रामीणों ने सरकार से खराब हुई फसल का मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें