फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षा के लिए हेलमेट जरूरी : कुशलपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस पर डीएवी कन्या महाविद्यालय में छात्राओं के लिए सड़क सुरक्षा विषय पर व्याख्यान का आयोजन कराया गया। यह आयोजन एनएसएस यूनिट, ट्रैफिक इंटरप्रोन्योरशिप सेल व रोड सेफ्टी क्लब ने किया। इसमें यातायात थाना प्रभारी कुशलपाल ने छात्राओं के यातायात के नियमों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने सुरक्षा के लिए हेलमेट का प्रयोग करने की सलाह दी।
विज्ञापन

कुशलपाल ने कहा कि यातायात नियमों का पालन कर हम जिम्मेदार नागरिक होने के साथ देश के विकास में भागेदारी सुनिश्चित कर सकते हैं। देश में लगातार बढ़ते सड़क हादसों व उनमें होने वाली जनहानि से सड़क सुरक्षा गंभीर सामाजिक व राष्ट्रीय मुद्दा बन गया है। आंकडों के मुताबिक अधिकतर सड़क हादसों में 18 से 35 वर्ष के युवा शामिल होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें