लोगों तक राशन पहुंचाती चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम।
- फोटो : AMAR UJALA
यमुनानगर
बुधवार सुबह 1098 पर एक कॉल आई और चाइल्डलाइन की टीम तुरंत दूध, आटा, दाल, तेल, ब्रेड आदि लेकर भूख से ग्रसित बच्चों व परिवार की मदद के लिए पहुंच गई। जानकारी देते हुए चाइल्डलाइन की निदेशिका डॉ अंजू बाजपाई ने बताया कि एक महिला ने फोन कर कहा कि बच्चे दूध मांग रहे है लेकिन उनके पास तो एक समय के भोजन के लिए भी पैसे नहीं है। महिला ने चाइल्डलाइन से मदद करने की मांग की। उन्होंने कहा कि लोगों को खाना व राशन तो मुहिया कराया ही जा रहा है। साथ ही अब चाइल्डलाइन बच्चों तक दूध, नहाने का साबुन व सेनेटरी पैड आदि भी पहुंचाने का प्रयास कर रही है, ताकि बच्चे व उनके परिवार के लोग निजी स्वच्छता का भी ध्यान रखें। चाइल्डलाइन के समन्वयक भानू प्रताप ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान बच्चे मदद के लिए पहले से भी ज्यादा कॉल करने लगे हैं। उन्होंने बताया कि हम 1098 पर कॉल करने वाले सभी बच्चों के पोषण व स्वास्थ्य का निरंतर ध्यान रख रहे हैं। सभी कॉल करने वाले बच्चों का फॉलोअप भी कर रहे हैं।