फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरे दिन भी झमाझम बारिश, पारा गिरा, मौसम में ठंडक बढ़ी

विज्ञापन
रादौर क्षेत्र में गोभी के खेत में जमा बारिश का पानी। - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
यमुनानगर। तीसरे दिन शुक्रवार को सुबह से शाम चार बजे तक जिले में बारिश होती रही। इससे मौसम सुहावना हो गया। वहीं जिलेे का अधिकतम तापमान तीन डिग्री लुढ़क कर 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस पहुंचने पर मौसम में ठंडक बढ़ गई है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है।
विज्ञापन

बारिश से शुक्रवार को रेलवे स्टेशन रोड पर भाटिया नगर के पास सड़क किनारे खड़ा नीम का पेड़ सड़क किनारे खड़ी नैनो कार पर गिर गया। इससे कार का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत यह रही कि उस वक्त कार में कोई नहीं था। इसके अलावा निचले इलाकों व सड़कों किनारे बारिश का पानी जमा होने से लोगों को काफी परेशानी हुई। कई मुख्य सड़कों पर पानी जमा होने से जाम की स्थिति बनी रही। किसानों को भी अब धान के खराब होने की चिंता सता रही है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिन मौसम साफ रहेगा।
बारिश के साथ हवा चली तो धान पर खतरा
खेतों में खड़ी धान की फसल पकने को तैयार है। कुछ जगहों पर कटाई भी शुरू हो गई है और कई मंडियों में धान आने लगा है। वहीं अभी सरकारी खरीद न होने से इसे आढ़ती अपने स्तर पर ही खरीद रहे हैं। भारतीय किसान संघ के प्रदेश महामंत्री रामबीर चौहान व भारतीय किसान यूनियन के जिला प्रधान संजू गुंदियाना ने बताया कि यदि इसी तरह बारिश होती रही तो किसान बर्बाद हो जाएगा। जरा सी हवा चलते ही धान की फसल खेतों में बिछ जाएगी। खेतों में कटाई के बाद धान मंडियों में पहुंच चुका है परंतु सरकार उसे खरीद नहीं रही। गन्ने के खेत भी पानी से भरे खड़े हैं। खराब मौसम को देखते हुए सरकार को धान की खरीद शुरू कर देनी चाहिए।
विज्ञापन

सब्जी उत्पादक किसान भी परेशान
रादौर। क्षेत्र के किसान दिनभर अपने खेतों से बारिश के पानी की निकासी करने के लिए जद्दोजहद करते नजर आए। बारिश से सब्जी उत्पादक किसान भी परेशान हैं। गोभी की फसल को नुकसान पहुंचा है। कुछ दिनों पहले लगाई गई गोभी की फसल बारिश के पानी में डूब गई है। जिससे गोभी की फसल के नष्ट होने का खतरा बना हुआ है। उधर भारी बारिश से रादौर में टूटे पड़े यमुनानगर-कुरुक्षेत्र रोड पर पानी जमा होने से वाहन चालकों को बहुत दिक्कत का सामना करना पड़ा। एसके रोड पर पानी की निकासी न होने से लंबे समय से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। रादौर में अनाज मंडी रोड, कॉलेज रोड, कच्चे घाट की फिरनी व अन्य सड़कों पर भारी मात्रा में पानी जमा रहा।
विज्ञापन

---------
जिले में वीरवार सुबह आठ बजे से शुक्रवार सुबह आठ बजे तक हुई बारिश:
ब्लॉक एमएम
जगाधरी 78
बिलासपुर 15
रादौर 12
छछरौली 26
सरस्वती नगर 02
साढौरा 60
प्रतापनगर 21
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें