बारिश का ऑरेंज अलर्ट
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि सितंबर में पहले सप्ताह में 1 से 4 सितंबर के दौरान हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली पर लगातार मानसून मेहरबान बना रहेगा। कुछ जगह भारी बारिश की संभावना है। इस दौरान बिजली गिरने के भी आसार हैं। मौसम विशेषज्ञ के मुताबिक प्रदेश में बारिश का यह सिलसिला 5 सितंबर तक जारी रहेगा। मौसम विभाग ने सोमवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
फसल नुकसान पंजीकरण के लिए खुला ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल
बारिश की फसलों पर पड़ती हुई मार को देखकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किसान हितैषी फैसला लेते हुए फसल नुकसान पंजीकरण के लिए ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल 12 जिलों के 1402 गांवों के लिए 10 सितंबर तक खोल दिया है। अब तक कुल 38 हजार 286 किसानों ने अपनी फसल क्षति का दावा दर्ज करवाया है।
ये भी पढ़ें: हरियाणा में किसानों को राहत: 12 जिलों के लिए खुला ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल, इस दिन तक कर सकते हैं आवेदन