फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सवा घंटे तक जमकर बारिश, छह डिग्री लुढ़का पारा

विज्ञापन
विज्ञापन
दो सप्ताह बाद शनिवार की शाम साढ़े पांच बजे से सात बजे के बीच यमुनानगर व जगाधरी सहित जिले के कस्बों में जमकर बारिश हुई। इससे अधिकतम तापमान 33 से पांच डिग्री लुढक कर 27 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। न्यूनतम तापमान भी 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस तरह मौसम के करवट लेने से दो सप्ताह से सता रही उमस भरी गर्मी से लोगों ने राहत पाई, पर शहर सहित ग्रामीण इलाकों में कई जगह गलियों व सड़कों पर जलभराव के बीच लोगों को आने-जाने में परेशानी हुई। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आज व कल भी आसमान में बादल छाए रहेंगे और कई जगह हल्की बौछार व बूंदाबांदी हो सकती है। बता दें कि इससे पहले 24 अगस्त को जिले में एक साथ सभी जगह जमकर बारिश हुई थी। तब पूरे जिले में औसत 36 एमएम बारिश दर्ज हुई थी। इसके बाद से गत मंगलवार तक जिले में कहीं भी बारिश नहीं हुई। गत मंगलवार को जिले में औसत पांच एमएम ही बारिश हुई। इसके बाद प्रतापनगर को छोड़ किसी जगह बारिश नहीं हुई। प्रतापनगर में भी गुरुवार को 20 एमएम व शुक्रवार को सिर्फ तीन एमएम बारिश दर्ज की गई। शनिवार सुबह से ही जिलेभर में छाए बादलों को देख बारिश होने के आसार थे और शाम साढ़े पांच बजे से जिले के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश होने लगी। इससे उमस व गर्मी से लोगों ने राहत महसूस की, पर जलभराव उनके लिए आफत बनता दिखा। यमुनानगर शहर में मॉडल टाउन से लगते शक्तिनगर सहित दशमेश कॉलोनी, गुरु नानक खालसा कॉलेज रोड, लाजपत नगर, आजाद नगर व जगाधरी में हाईवे सहित बाजारों व कॉलोनियों में जलभराव हुआ। इस बीच राहगीरों को आने-जाने में परेशानी हुई। जलभराव के बीच वाहन रेंगते हुए चलते दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें