फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: रातभर झमाझम बारिश, पेड़ गिरे, बिजली आपूर्ति बाधित

Mon, 24 Aug 2026 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
शहर के बाड़ी माजरा क्षेत्र में जलभराव के दौरान निकलते लोग। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिले में शनिवार रात तेज हवा के साथ हुई झमाझम बारिश से जहां मौसम सुहावना हो गया, वहीं जलभराव और बिजली कटौती ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। रातभर हुई बारिश के बाद तापमान में करीब दो डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। वहीं, बारिश के दौरान अनाज मंडी में एक भारी भरकम पेड़ गिर गया।
दूसरी तरफ बारिश से शहर के अधिकांश हिस्सों में बिजली आपूर्ति बाधित रही। मॉडल टाउन में केबल टूटने के कारण रविवार सुबह करीब चार घंटे तक बिजली गुल रही। शनिवार रात तेज हवा के साथ बारिश शुरू होने के बाद शहर के कई इलाकों में बिजली चली गई। मॉडल टाउन में केबल टूटने से बिजली आपूर्ति बहाल करने में काफी समय लगा।
विज्ञापन

रविवार सुबह तक बिजली कटौती के कारण लोगों को रोजमर्रा के काम निपटाने में परेशानी हुई। बारिश के दौरान अनाज मंडी में पेड़ गिरने से भी लोगों में अफरातफरी रही। बारिश के कारण शहर की सड़कों के किनारे और निचले इलाकों में पानी भर गया। रेलवे अंडरपास में पानी जमा होने से लोगों को आवाजाही में परेशानी हुई।
शहर की निचली कॉलोनियों में भी जलभराव के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई जगह पानी निकासी की व्यवस्था प्रभावित दिखाई दी। बारिश के बाद मौसम में ठंडक महसूस की गई। अधिकतम तापमान 31.3 डिग्री और न्यूनतम 24.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान करीब 14 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चली।
विज्ञापन

रविवार सुबह करीब 11 बजे कुछ देर के लिए हल्की धूप निकली, लेकिन इसके बाद फिर आसमान में बादल छाने लगे और कुछ देर बूंदाबांदी भी हुई। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम विशेषज्ञ डॉ. अजीत सिंह ने बताया कि जिले में अगले तीन दिन बादल छाए रहने की संभावना है। वीरवार और शुक्रवार को भी बारिश होने की संभावना है।

शहर के बाड़ी माजरा क्षेत्र में जलभराव के दौरान निकलते लोग। संवाद

शहर के बाड़ी माजरा क्षेत्र में जलभराव के दौरान निकलते लोग। संवाद

शहर के बाड़ी माजरा क्षेत्र में जलभराव के दौरान निकलते लोग। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें