फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: दो दिन और सताएगी गर्मी, मंगलवार से मिलेगी राहत

Sun, 26 Apr 2026 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
धूप से बचने मॉडल टाउन मेें छाता लेकर जातीं महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। चार दिन से जारी प्रचंड गर्मी का प्रकोप शनिवार को भी देखने को मिला। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार दो दिन अभी और गर्मी का प्रकोप देखने को मिलेगा। मंगलवार से गर्मी में थोड़ी नरमी आएगी और तापमान में कमी देखने को मिलेगी। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक जाने की संभावना है।
वहीं शनिवार को भी गर्मी ने अपना प्रचंड रूप दिखाया। सुबह दस बजे ही तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। दिन चढ़ने के साथ तापमान में छह डिग्री सेल्सियस से ज्यादा की वृद्धि देखने को मिली। शुक्रवार की अपेक्षा 0.3 डिग्री तापमान अधिक रहा। शनिवार को अधिकतम तापमान 41.06 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

न्यूनतम तापमान में 2.0 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। शनिवार को न्यूनतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इसके साथ 19 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चली उत्तरी पश्चिमी हवा ने दोपहर में लू बनकर प्रकोप दिखाया। चिलचिलाती धूप और लू के थपेड़ों से लोग प्रभावित दिखे।
सुबह 11 बजे के बाद बाजार व शहर की सड़कें वीरान नजर आने लगी। दोपहर में बाजार खाली हो गए और शाम पांच बजे के बाद लोग घर से बाहर निकले। मौसम विभाग के अनुसार दो दिन जिला हीटवेव की चपेट में रहेगा और प्रचंड गर्मी पड़ेगी। विभाग के अनुसार सोमवार तक तापमान 42 डिग्री के बीच रहेगा और लू चलेगी। इसके साथ शनिवार इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा।
कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम विशेषज्ञ डॉ. अजीत कुमार अनुसार दो दिन गर्मी का प्रकोप रहेगा। इसके बाद गर्मी के तेवर में नरमी आने की संभावना है। विशेषज्ञों के अनुसार रविवार को अधिकतम 41.4 और सोमवार को 41.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने की संभावना है। वहीं, न्यूनतम तापमान 25 डिग्री तक बना रहेगा।
विज्ञापन

इसके बाद मंगलवार से कुछ राहत मिलने लगेगी और तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। इस दौरान तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की कमी आने की संभावना है। मंगलवार को 39, बुधवार को 37, वीरवार को 34, शुक्रवार को 35 डिग्री सेल्सियस तक तापमान रहने की संभावना है। इसके साथ न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। जिला प्रशासन ने लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की है। चिकित्सक भी धूप से बचने की सलाह दे रहे हैं। डॉ. सचिन शर्मा ने बताया कि चिलचिलाती धूप और गर्म हवा से बचने के लिए बाहर निकलते समय सिर ढककर रखें, पर्याप्त पानी पीएं और खाली पेट बाहर न निकलें। गर्मी बुजुर्गों और बच्चों के लिए काफी खतरनाक हो सकती है।

धूप से बचने मॉडल टाउन मेें छाता लेकर जातीं महिलाएं। संवाद

धूप से बचने मॉडल टाउन मेें छाता लेकर जातीं महिलाएं। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें