फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: गर्मी ने किया बेहाल, कल बारिश के आसार

Sun, 15 Jun 2025 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है। हवा गर्म है, लेकिन लू जैसी झुलसाने वाली नहीं है। गर्मी के साथ उमस भी लोगों को परेशान कर रही है। दोपहर होते ही सड़कें सुनसान हो रही हैं। मौसम विभाग ने सोमवार को बारिश होने की संभावना जताई है।
सुबह-शाम जिल सड़कों पर जहां वाहनों का जाम लगा रहता था, वहां कभी कभार ही वाहन गुजरते हुए दिख रहे हैं। गर्मी के कारण लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गए हैं। शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 40 डिग्री व न्यूनतम 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पांच किलोमीटर प्रति घंटे की दर से हवा चली।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार रविवार शाम से मौसम में बदलाव आएगा। सोमवार से बुधवार के बीच बारिश होने की संभावना है। बादल छाने व बारिश होने से अधिकतम तापमान में पांच डिग्री तक की कमी आने की संभावना है। जिससे आमजन को बड़ी राहत मिलेगी।
दिनोदिन बढ़ रही गर्मी को देखते हुए जिला प्रशासन ने जनहित में लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की है। डीसी पार्थ गुप्ता ने कहा कि एडवाइजरी का सभी पालन करें। हीट स्ट्रोक व हीट वेव से बचाव करते हुए स्वास्थ्य सुरक्षा बनाए रखें। गर्मी में हल्के रंग के ढीले सूती कपड़े पहनें, अपना सिर ढककर रखें, कपड़े, टोपी या छाते का उपयोग करें।।
पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं, ओआरएस (ओरल रिहाइड्रेशन सॉल्यूशन), घर में बने पेय जैसे लस्सी, छाछ, मठा, नींबू पानी आदि का सेवन कर तरोताजा रहें। पार्किंग के समय बच्चों को वाहनों में छोड़ कर न जाएं, उन्हें हीट स्ट्रोक व हीट वेव लगने का खतरा हो सकता है। खेत खलिहान में काम कर रहे हैं तो समय-समय पर पेड़ या छाया में ही आसरा लें। जंक फूड का सेवन ना करें। ताजे फल, घर में बना खाना खाएं।
विज्ञापन

खासतौर से दोपहर 12 बजे से सायं तीन बजे के बीच धूप में सीधे न जाएं। डीसी ने कहा कि गर्मी में वृद्ध एवं कमजोर लोगों को अकेला न छोड़ें। गर्मी में शरीर से अत्यधिक पानी निकल जाता है इसलिए सभी लोगों को आधे से एक लीटर अधिक पानी पीने की सलाह दी जाती है। नींबू पानी में थोड़ा नमक और चीनी डालकर पीने से शरीर को ऊर्जा प्राप्त होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें