फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: रिकॉर्ड तोड़ने पर आमादा गर्मी, पारा 45 के पार

Tue, 28 May 2024 06:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। प्रचंड गर्मी ने सभी की हाय तौबा करवा दी है। सूर्य का ताप हर दिन बढ़ता जा रहा है। गर्मी इस बार सभी रिकॉर्ड तोड़ने के मूड में है। हालात ऐसे हैं कि मई में ही तापमान 45 डिग्री के पार हो रहा है। अभी जून का महीना पूरा शेष है। सोमवार को नौतपा का तीसरा दिन रहा और सूर्य ने अपना प्रचंड रूप दिखाया।
सुबह ही पारा 36 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। वहीं 20 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से त्वचा जला देने वाली भयंकर लू चली। ऐसे में लोगों ने बाहर निकलने से परहेज किया। लेकिन मौसम से ज्यादा सितम बिजली निगम ढाह रहा है। बिजली के अघोषित कटों के कारण लोगों का घर भी मुहाल हो गया है। दिन और रात किसी भी समय बिजली गुल हो जाती है।
विज्ञापन

रात में बत्ती गुल होने से लोगों को जागकर रात काटनी पड़ती है। यही हाल दिन में भी किसी भी समय बिजली चली जाती है। यदि इनवर्टर न हो तो लोग घर में भी बैठ नहीं सकते हैं। सोमवार रात को आजाद नगर, दशमेश कॉलोनी, गोल्डनपुरी, रेलवे स्टेशन, न्यू मार्केट, छोटी लाइन, वर्कशॉप रोड, लाजपत नगर, कैंप, लक्ष्मी नगर, वीना नगर, गांधी नगर, आईटीआई, गोबिंदपुरी, छोटी लाइन, दुर्गा गार्डन, रेलवे रोड बाजार, पंसारी बाजार सहित कई क्षेत्रों में बिजली गई।
इस संबंध में बिजली निगम के अधीक्षक अभियंता जेसी शर्मा कहा कहना है कि किसी तरह के घोषित व अघोषित कट नहीं लगाए जा रहे हैं। मरम्मत के लिए कई बार फीडर व लाइन बंद करनी पड़ती है। इसके अलावा गर्मी के कारण भी फॉल्ट आ जाते हैं। जिन्हें दुरुस्त करने के लिए लाइन कट करनी पड़ती है।
हालांकि विभाग कट न होने की बात कह रहा है। परंतु इससे लोगों को परेशानी हो रही है। वहीं सूर्य का वेग प्रचंड है घरों की छत भी तप रही है। ऐसे में पंखों से भी गर्म हवा मिल रही है। लोगों एसी व कूलर का सहारा लेकर गर्मी से बचने का प्रयास कर रहे हैं। प्रचंड गर्मी के कारण एसी व कूलर की मांग बढ़ गई है। लोगों में एसी व कूलर खरीदने की होड़ है। ऐसे में कंपनियों ने बाजारों में तमाम तरह के ऑफर उतारे हैं।
इलेक्ट्रानिक शाॅप संचालक अभिषेक ने बताया कि रोजाना तीन से चार एसी व आठ से दस कूलर की मांग हो रही है। वहीं इसके अलावा गर्मी के चलते बाजार में भारी मंदी देखने को मिल रही है। गर्मी के कारण दिन भर लोग घरों से बाहर नहीं निकलते हैं, दिन ढलने के बाद ही बाहर निकलते हैं। जिसके चलते दिनभर बाजार वीरान व सुनसान रहते हैं। दुकानदार खाली बैठकर घर लौट जाते हैं। इसके अलावा आइसक्रीम पार्लर, कोल्ड ड्रिंक, मिल्क बादाम सहित शीतल पेय पदार्थों की मांग बढ़ गई है।
विज्ञापन

एक सप्ताह झुलसा देने वाली गर्मी के आसार

मौसम विभाग ने गर्मी को लेकर प्रदेश में रेड व ओरेंज अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के 17 जिलों में रेड व पांच के लिए ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में एक सप्ताह बेहद भारी रहने वाला है। इस दौरान प्रचंड गर्मी पड़ेगी और भयंकर लू चलेगी। इससे सामान्य जन जीवन प्रभावित रहेगा। वहीं मंगलवार को भी तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहने के आसार है। वहीं बुधवार को 44 डिग्री, वीरवार को 44 डिग्री, शुक्रवार को 45 डिग्री, रविवार को 42 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने की संभावना है। ऐसे में जिला प्रशासन ने लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें