फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी व उमस ने किया बेहाल, आज व कल बारिश के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
गर्मी और उमस ने किया बेहाल, आज और कल बारिश के आसार
विज्ञापन

- सोमवार को अधिकतम 35 व न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहा जिले का तापमान
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। बारिश न होने से लोग गर्मी व उमस से बेहाल हो गए हैं। लोग कहने लगे हैं कि सावन के महीने में आज तक इतनी गर्मी कभी महसूस नहीं हुई। सोमवार को कभी-कभी सूरज और बादलों के बीच लुकाछिपी का खेल चलता रहा। तेज धूप शरीर पर सूई की तरह चुभ रही है। उमस के चलते शरीर पसीने से तरबतर हो रहा है। गर्मी के साथ-साथ अब शहर में प्रदूषण का स्तर भी बढ़ने लगा है। सोमवार को शहर का एक्यूआई 150 दर्ज किया गया। एक सप्ताह एक्यूआई 100 से ऊपर है। मौसम विभाग के अनुसार 19 व 20 जुलाई तक बारिश के आसार बने हुए हैं। कभी भी बारिश हो सकती है।
चिपचिपाती गर्मी होने से बढ़ रही लोगों की परेशानी
अस्पतालों में वायरल फीवर व डायरिया से पीड़ित मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि होती जा रही है। बच्चे उल्टी, दस्त की चपेट में ज्यादा आ रहे हैं। रुक-रुककर हो रही बारिश से आर्द्रता में अब इजाफा होने लगा है। इससे चिपचिपाती गर्मी होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। लोगों का कहना है कि आर्द्रता जैसे-जैसे और बढ़ेगी कूलर का असर भी कम होता जाएगा। उमस बढ़ने से दिनभर लोगों के पसीने छूटते रहे। बच्चों से लेकर बड़े तक सभी इस मौसम में परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम में बदलाव से बढ़ी बीमारी
सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह का कहना है कि मौसम बदलने और तापमान में आने वाले बदलाव के कारण शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाती है। जिससे बुखार या अन्य प्रकार की बीमारियां हो जाती हैं। बुखार शरीर को कमजोर कर देता है। जिससे कई तरह की परेशानियां आने लगती हैं। ऐसे में कुछ घरेलू उपाय से उपयोग करना चाहिए। लोगों को खूब पानी पीना चाहिए। उन्होंने बताया कि मौसमी बीमारी में जूस और कैफीन रहित चाय का सेवन करें। फल अधिक मात्रा में खाने चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें