फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: स्वस्थ नारी-स्वस्थ परिवार अभियान के क्लीनिक शुरू

Sat, 30 May 2026 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार क्लीनिक का उद्घाटन करते विधायक, एसडीएम व अन्य। प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में शुरू किए गए स्वस्थ नारी-स्वस्थ परिवार अभियान के तहत विशेष एसएनएसपी (स्वस्थ नारी-स्वस्थ परिवार) क्लीनिकों का शुभारंभ किया गया। यमुनानगर में जिला नागरिक अस्पताल, उप-नागरिक अस्पताल जगाधरी और सीएचसी व्यासपुर में इन क्लीनिकों का उद्घाटन किया गया।
मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में विधायक घनश्याम दास अरोड़ा मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। उनके साथ एसडीएम विश्वनाथ, कार्यवाहक सिविल सर्जन डॉ. दिव्या मंगला, डॉ. पुनीत कालड़ा, डॉ. चारू कालड़ा और डॉ. विपुल गोयल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

इस दौरान अमृत फार्मेसी, टेली ईसीजी सेवा और टीबी जांच के लिए ट्रूनेट मशीन का भी उद्घाटन किया गया। विधायक अरोड़ा ने कहा कि एसएनएसपी क्लीनिकों का उद्देश्य महिलाओं को एक ही स्थान पर गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सलाह, जांच और उपचार उपलब्ध कराना है। इन केंद्रों पर कैंसर, एनीमिया, टीबी, मधुमेह और पोषण संबंधी बीमारियों की समय पर स्क्रीनिंग और उपचार किया जाएगा। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि नौ वर्ष से अधिक उम्र की बच्चियों का एचपीवी वैक्सीनेशन जरूर कराएं, ताकि भविष्य में कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से बचाव संभव हो सके। कार्यवाहक सिविल सर्जन डॉ. दिव्या मंगला ने बताया कि जिले के तीनों स्वास्थ्य संस्थानों में क्लीनिक शुरू कर दिए गए हैं, जहां महिलाओं को जांच, परामर्श और उपचार की सुविधाएं मिलेंगी। उप-नागरिक अस्पताल जगाधरी में भी एसएनएसपी क्लीनिक का शुभारंभ किया गया, जहां पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल ने इसका उद्घाटन किया। इस अवसर पर एसडीएम जसपाल सिंह गिल और चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनुज मंगला मौजूद रहे।
कार्यक्रम में कांग्रेस विधायक की मौजूदगी चर्चा में

यमुनानगर। सीएचसी व्यासपुर में आयोजित कार्यक्रम में सबसे अधिक चर्चा साढौरा से कांग्रेस विधायक रेनू बाला की उपस्थिति को लेकर रही। कार्यक्रम में उनके साथ साढौरा से पूर्व विधायक बलवंत सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि हाल ही के राजनीतिक घटनाक्रमों के बाद यह पहली बार है जब रेनू बाला किसी सरकारी कार्यक्रम में सार्वजनिक रूप से शामिल हुईं। कार्यक्रम में रेनू बाला ने एसएनएसपी क्लीनिक का उद्घाटन भी किया। गत विधानसभा चुनाव में रेनू बाला ने बलवंत सिंह को भारी मतों से हराया था। हरियाणा विधानसभा में कांग्रेस ने रेनू बाला को यह कहते हुए पार्टी से निष्कासित कर दिया था कि उन्होंने भाजपा के राज्यसभा उम्मीदवार को वोट दिया है। तब से उनके भाजपा में जाने की अटकलें लग रही थी। इससे पहले जगाधरी में आयोजित एक कार्यक्रम में रेनू बाला की उपस्थिति की सूचना प्रशासन की ओर से दी गई थी। तब रेनू बाला स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए नहीं पहुंची थी। अब पहली बार रेनू बाला ऐसे किसी कार्यक्रम में पहुंची है। ऐसे में अटकलों का बाजार फिर से गर्म हो गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें