फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: होली पर स्वास्थ्य विभाग ने किए अतिरिक्त इंतजाम

Mon, 25 Mar 2024 02:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। होली के दिन होने वाले लड़ाई-झगड़ों, सड़क हादसों व अन्य घटनाओं को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट है। ट्रामा सेंटर के साथ-साथ मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल में आपात सेवाएं 24 घंटे लोगों को मिलेंगी। इसके लिए डॉक्टरों की 24 घंटे के लिए रोस्टर अनुसार ड्यूटी लगाई गई है।
वहीं जिला अस्पताल के साथ-साथ सब डिवीजन व सभी सीएचसी, पीएचसी में भी लोगों को आपात सेवाएं दी जाएंगी। वहीं अस्पतालों में दवाइयां भी पर्याप्त मात्रा में पहुंचा दी गई हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का दावा है कि होली पर्व के दिन लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन

होली के दिन काफी लोग शराब का सेवन करते हैं। शराब पीकर काफी लड़ाई झगड़ा भी करते हैं। हर साल होली के दिन इस तरह की घटनाएं देखने को मिलती है। ऐसे में लोग उपचार के मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल में पहुंचते हैं। चोट लगने वालों का मेडिकल भी करना पड़ता है। इसके अलावा नशे व तेज रफ्तार में वाहन चलाने से सड़क हादसे भी बहुत ज्यादा होते हैं। इसलिए स्वास्थ्य विभाग ने अपनी तैयारी पहले ही पूरी कर ली थी।
स्टोर से जिला अस्पताल, सीएचसी, पीएचसी में दवाइयों की सप्लाई की जा चुकी है ताकि होली के दिन किसी को परेशानी का सामना न करना पड़े। होली पर केमिकल युक्त रंगों का भी काफी लोग इस्तेमाल करते हैं। जिससे त्वचा संबंधी रोग हो जाते हैं। त्वचा को नुकसान से बचाने के लिए स्किन स्पेशलिस्ट, नेत्र रोग विशेषज्ञ व फिजिशियन की ड्यूटी विशेष तौर पर लगाई गई है।
विज्ञापन

मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल की पीएमओ डॉ. दिव्या मंगला ने बताया कि अस्पताल में दवाइयों की पूरी व्यवस्था कर ली गई है। साथ ही डॉक्टरों की ड्यूटी भी लगा दी गई है। किसी भी मरीज को अस्पताल में उपचार के दौरान कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें