फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग को मिला कुंई का पानी दूषित

विज्ञापन
विज्ञापन
मलिकपुर नानू सह गांव में शौचालय की खुदाई के दौरान मिली कुंई का पानी स्वास्थ्य विभाग की जांच में पीने के लिए अयोग्य पाया गया। डॉक्टरों की टीम ने गांव का दौरा कर पानी के सैंपल लिए। सैंपल में पानी पीने के लिए सही नहीं पाया गया। यहां तक कि डॉक्टरों का कहना है कि इस पानी से स्नान भी नहीं करना चाहिए। गांव के एक व्यक्ति ने अपने घर में शौचालय बनवाने के लिए गड्ढे की खुदाई की जा रही थी। खुदाई के दौरान पुरानी कुंई निकली। जिसे लोगों ने अंध विश्र्वास के चलते दैवीय बताना शुरू कर दिया। देखते ही देखते वहां लोगों की कतारें लगनी शुरू हो गई। अंधविश्र्वास को बढ़ावा देने वालों का दावा था कि इस कुंई का पानी पीने से एलर्जी, त्वचा व अन्य रोग ठीक हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल इस खबर की जब स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सुध ली तो पाया गया कि पानी बिल्कुल खराब है। बिलासपुर एसएमओ डॉक्टर शमा परवीन का कहना है कि कुई से निकले पानी का सैंपल लेकर उसे लैब में चैक कराया गया। उनका कहना है कि यह पानी पीने लायक नहीं है। उन्होंने आमजन से अपील की है कि इस पानी को पीना तो दूर स्नानादि के इस्तेमाल में भी नहीं लाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें