फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षामंत्री की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव, पांच दिन बंद रहेगा कार्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षामंत्री कंवरपाल गुर्जर की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव मिली है। उन्होंने कोरोना संक्रमण के बचाव के लिए पांच दिन के लिए अपना जगाधरी कार्यालय बंद कर दिया है। अब 28 अगस्त के बाद ही कार्यालय खोला जाएगा। बेटे की कोरोना रिपोर्ट आने के बाद से ही शिक्षामंत्री ने खुद को क्वारंटीन कर लिया था। रविवार को उनकी रिपोर्ट नेगेटिव मिलने से राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

दरअसल शिक्षामंत्री के कार्यालय में लोग अपनी फरियाद लेकर आते रहते हैं। हालांकि कोरोना के चलते फरियादियों की संख्या कम होती है, लेकिन जनप्रतिनिधि होने के नाते फरियादियों की शिकायत लेकर उनकी समस्या का समाधान किया जाता है। अक्सर शिक्षामंत्री खुद भी लोगों की शिकायत लेते हैं। उनके बेटे भी लोगों की शिकायतों को दूर करने के लिए तत्पर रहते हैं। उन्होंने खुद फेसबुक पर सामने आकर अपने पॉजिटिव होने की जानकारी शेयर की थी। साथ ही सम्पर्क में आएं सभी लोगों से खुद को क्वारंटीन करने और कोरोना टेस्ट करवाने की सलाह भी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें