लघु सचिवालय में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में जांच करते चिकित्सक। प्रवक्ता
व्यासपुर। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से वीरवार को एसएमओ डाॅ. शमा परवीन की देखरेख में मिनी सचिवालय के सभागार में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बीपी, शुगर व सामान्य उपचार के 40 लोगों व ओरल स्क्रिनिंग के तहत 30 लोगों की जांच की गई। डाॅ. शमा परवीन ने बताया कि 30 वर्ष से अधिक के सभी नागरिकों के स्वास्थ्य की जांच की जाएगी। एसडीएम जसपाल सिंह गिल ने हुए कहा कि इस प्रकार के स्वास्थ्य जांच शिविर आम जन के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होते हैं। इस मौके पर मेडिकल ऑफिसर डॉ. अंकुश नेहरा, डेंटल सर्जन डॉ. मीरा, नर्सिंग ऑफिसर नीतू, पवन कुमार, अनिल कुमार, दीपिका, संजीव मौजूद रहे। संवाद