फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: फैक्टरी में 120 श्रमिकों का जांचा स्वास्थ्य

Tue, 16 Jun 2026 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
कार्यक्रम में मौजूद श्रमिक व स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी। प्रवक्ता - फोटो : 1
विज्ञापन
व्यासपुर। एंटी मलेरिया दिवस के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. शमा परवीन के निर्देशानुसार कुनाल कैल्शियम फैक्टरी व्यासपुर में विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान 120 श्रमिकों की स्क्रीनिंग की गई। जांच के दौरान बीमार पाए गए 12 श्रमिकों की ब्लड स्लाइड बनाकर जांच के लिए भेजी गईं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने श्रमिकों को मलेरिया के कारण, लक्षण, बचाव और उपचार संबंधी जानकारी दी। इस अवसर पर स्वास्थ्य निरीक्षक राजेश कुमार, अनिल कुमार एमपीएचडब्ल्यू, किरण पाल, गौरव सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें