फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: अंग्रेजी कथा वाचन में दिखाई प्रतिभा

Sun, 21 Dec 2025 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
 प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों के साथ अध्यापक। संस्थान
विज्ञापन
यमुनानगर। सरोजिनी कॉलोनी स्थित मुकंद लाल पब्लिक स्कूल में कक्षा पहली से पांचवीं तक के विद्यार्थियों के लिए मुकंद अंग्रेजी कथा वाचन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का मूल्यांकन विषयवस्तु, हाव-भाव, स्पष्ट उच्चारण, उचित गति और प्रस्तुतीकरण के आधार पर किया गया। प्रतियोगिता में ऐज़ल, चंद्रशेखर, वीरजा, आन्या, अमायरा, आध्या, आव्या, ताश्वीपाल और आर्ची का प्रदर्शन सर्वश्रेष्ठ रहा। विद्यालय की निदेशक शशि बाटला ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं व्यक्तित्व निर्माण में सहायक होती हैं। प्रधानाचार्या सीमा कटारिया ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से छात्रों के आत्मविश्वास और बोलने की क्षमता में निखार आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें