फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: एचसीएस नवीन आहूजा ने संभाला एडीसी का कार्यभार

विज्ञापन
विज्ञापन
जगाधरी। एचसीएस नवीन कुमार आहूजा को अतिरिक्त उपायुक्त नियुक्त किया गया है। उन्होंने शुक्रवार को पदभार संभाल लिया। नवीन आहूजा पहले भी यमुनानगर में सेवाएं दे चुके हैं। एडीसी आहूजा 2004 बैच के हरियाणा सिविल सेवा के अधिकारी हैं। जिला लघु सचिवालय पहुंचने पर तमाम प्रशासनिक अधिकारियों व कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

इससे पहले वे हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड पंचकूला में सचिव के पद पर तैनात थे। वहीं, इससे पूर्व अंबाला जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी रहे। नवीन आहूजा ने जिले के कई प्रशासनिक पदों पर सेवाएं दीं। उन्होंने यहां पर नगराधीश, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, एसडीएम बिलासपुर का पद संभाला है। वहीं, वे यहां जीएम रोडवेज के पद पर भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
पदभार संभालने पर एडीसी ने कहा कि जिले के विकास कार्य एवं परियोजनाओं की रफ्तार बढ़ाना और योजनाओं का लोगों को लाभ पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि अपनी समस्याओं व शिकायत के समाधान के लिए नागरिक समाधान शिविर के अलावा भी उनसे मिल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें