हवन के दौरान मौजूद विद्यार्थी व शिक्षक। संस्थान
जगाधरी। डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल में आर्य प्रादेशिक प्रतिनिधि उपसभा हरियाणा व आर्य युवा समाज हरियाणा के तत्वावधान में प्रेरणा सप्ताह के अंतर्गत हवन करवाया गया। हवन 24 अक्तूबर तक यह चलेगा। हवन में अध्यापिका मोनिका शर्मा ने विद्यार्थियों के साथ आहुतियां डालीं। चौथी के छात्र आंजनेय ने आर्य समाज के दस नियम सुनाकर उनके महत्व के बारे में बताया। अध्यापिका सुषमा शर्मा ने महात्मा आनंद स्वामी के जीवन परिचय के माध्यम से विद्यार्थियों को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने के लिए प्रोत्साहित किया। अध्यापक होशियार सिंह ने कहा कि महात्मा आनंद स्वामी के दिखाए मानवता और त्याग के मार्ग पर चलने का प्रयास करना चाहिए। संवाद