व्यासपुर। क्षेत्र के एक पैलेस में संविधान सम्मान समारोह समिति की ओर से शनिवार को कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें केंद्रीय शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल के मुख्य मीडिया सलाहकार सुदेश कटारिया ने कहा कि भारत का संविधान हमारा स्वाभिमान है, यह बात भाजपा ने ही पूरी की है। भाजपा ने ही बाबा साहब को सम्मान दिया है। देश में आज हरियाणा विकास मॉडल की चर्चा बेहतर उदाहरण के तौर पर दी जा रही है।
इस मॉडल की सबसे बड़ी खूबसूरती समाज के सबसे अंतिम व्यक्ति को समानता का सम्मान दिलाना है।
एससी, एसटी आयोग के उपाध्यक्ष विरेंद्र बड़गुज्जर ने कहा कि विपक्षी दलों ने लोकसभा चुनाव में दलितों को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन विस चुनाव में दलितों ने झूठ का वोट से जवाब दिया।बाबा लालदास कपालमोचन के गद्दीनसीन संत निर्मलदास महाराज, बुलंदशहर से संत वीरसिंह हितकारी, डाॅ. कपूर सिंह, रवि चौधरी आदि मौजूद रहे। संवाद