फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: योग स्पर्धा में हर्षिता, अभिषेक और सीमा बजाज प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
जगाधरी। आयुष विभाग, योग आयोग हरियाणा और खेल विभाग की ओर से सोमवार को खंड स्तरीय योग आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. विनोद पुंडीर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस अवसर पर आयुष विभाग के जिला योग विशेषज्ञ एवं योग आयोग के जिला नोडल अधिकारी डॉ. शिव सैनी ने बताया कि जिले में जगाधरी रादौर, प्रतापनगर, साढौरा, बिलासपुर, छछरौली में योग प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें 0-10 वर्ष, 10-60 वर्ष एवं 60 वर्ष से अधिक आयु के 122 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता के 10 वर्ष से कम आयु वर्ग में हर्षिता, 10 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में अभिषेक और 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में सीमा बजाज ने प्रथम स्थान हासिल किया। जिलास्तर पर अव्वल रहने वाले योग प्रतियोगिता के विजेताओं को पांच हजार रुपये का इनाम मिलेगा।
विज्ञापन

डॉ. शिव सैनी ने बताया कि खंड स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में हरियाणा योगासन स्पोर्ट्स फेडरेशन से मीनू चौपाल, आयुष योग सहायक पूजा कपूर, योग भारती से सोमपाल निर्णायक मंडल में रहे। 10 वर्ष से कम आयु के 49 बच्चों ने हिस्सा लिया। जिसमें द्वितीय स्थान पर गर्वित, तृतीय स्थान पर अनन्य, चौथे स्थान पर केशव, पांचवें स्थान पर गरिमा रहीं। जबकि 10 वर्ष से अधिक उम्र के प्रतिभागियों में 69 ने हिस्सा लिया। जिसमें द्वितीय स्थान पर वैदिक कांबोज, तृतीय स्थान पर आयुष आर्य, चौथे स्थान पर दिव्यंका, पांचवें स्थान पर लक्ष्मी रहीं। जबकि 60 वर्ष से अधिक उम्र के कुल सात प्रतिभागियों ने भाग लिया। जिसमें से द्वितीय स्थान पर रेणु शर्मा, तीसरे स्थान पर रेणु बाला, चौथे स्थान पर सोमपाल, पांचवें स्थान पर गीता ने बाजी मारी है।
नोडल अधिकारी ने बताया कि हर खंड से 15-15 विजेताओं का चयन किया जाएगा। सभी विजेता 21 जून को जिलास्तरीय योगासन प्रतियोगिता में भाग लेंगे। डॉ. सैनी ने बताया कि जगाधरी अनाज मंडी में होने वाली जिलास्तरीय प्रतियोगिता विजेताओं को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान प्रथम विजेता को 5000, द्वितीय विजेता को 3100, तृतीय विजेता को 2100 रुपये देकर सम्मानित किया जाएगा। जबकि चौथे व पांचवें स्थान पर रहने वाले खिलाड़ियों को 500-500 रुपये प्रोत्साहन पुरस्कार के रूप में दिए जाएंगे। वहीं जिला प्रतियोगिता विजेता राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। प्रतियोगिता में योगाचार्य ओमवीर ने व्यवस्था संभाली। इस दौरान आयुष योग सहायक दीपक बडोला, सोनिया चहल, अयोध्या प्रसाद, मधु, सुनीता, हरप्रीत, निशा, अजय कुमार, संजीव उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें